सपने और उनके अर्थ कैसे समझे?

सपने और उनके अर्थ कैसे समझे?

हर सपना कुछ कहता है। नींद में आने वाले सपनों का कुछ न कुछ मतलब जरुर होता है, जो भी हम सपने देखते है वो कहीं न कहीं हमारे भविष्य की ओर इशारा करते है। सपने दो प्रकार के होते हैं, एक सपना वो जो आप दिन में जागते हुए देखते हैं और एक वो जो आप रात को सोते हुए देखते है। दिन में देखे गए और रात में देखे गए सपनो का मतलब अलग-अलग होता है। दिन में आने वाले सपने भी दो प्रकार के होते है, एक वो जो लोग रात में काम करते है मतलब नाईट शिफ्ट करते है और दिन में सोते है और दूसरा वो सपना जो हमारा कुछ बनाने का होता है, जैसे की हम सपने देखते है कि हम डॉक्टर बनेगे या पायलट बनेगे या कोई बिज़नस करेंगे, उसके लिए हम प्लान बनाते है फिर उसपर हार्डवर्क करते है, एक लक्ष्य निर्धारित करते है और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने पूरी क्षमता से कार्य करते है और तब जाकर उसे साकार होते हुए देखते है या हो सकता है पूरा न भी हो, ये कुछ हमारे मुकद्दर पर भी डिपेंड करता है, अब उन सपनो की बात करते हैं जो इंसान रात को सोते हुए देखता है यदि कोई सपना हम देखते है तो उस सपने का क्या अर्थ है इसे कैसे समझा जा सकता है, क्या सपने हमारे भविष्य की ओर इशारा करते है आइये जानते है।

रात में देखे जाने वाले सपनो के भी कई प्रकार होते है कि वो सपने किस समय में देखे गए है मान लीजिये यदि आप रात में देर से सोते है और 12 बजे सपना देखते है तो उसका अलग महत्त्व है,12 से 2 बजे के बीच देखे हुए सपने का अलग महत्व है, इसी तरह 2 से 4 बजे के बीच देखे गए सपने का अलग महत्व है और 4 से 5 यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे हुए सपने का महत्व बिलकुल अलग होता है, जो भी सपना हम देखते है वो हमें कोई न कोई सन्देश देता है। अब हम उस सन्देश को कितना समझते है, और कैसे समझते है वो हमपर डिपेंड करता है। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति सपना देखता है वो किसी न किसी से कह देते है ये बिलकुल भी सही नहीं होता इसके लिए आपको अपने भगवान् से बात करनी चाहिए या तो आप अपने बड़ो को बता सकते है। यदि आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपना सपना शेयर करते है तो उसका महत्व खत्म हो जाता है।

बहुत सारे लोग ऐसा भी कहते है कि हमें तो सपने आते ही नहीं है लेकिन ऐसा नहीं होता है ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे सपने नहीं आते हो हर व्यक्ति सपने देखता है, एक रात में कई बार देखता है लेकिन कुछ सपने भूल जाते है और कुछ सपने काफी समय तक याद रह जाते है सपनो का महत्त्व जानने के लिए आप ऐसा कर सकते है कि जब भी आपको सपने आते है आप उन्हें कहीं नोट कर सकते है और किसी सपने के जानकार व्यक्ति से उसपर सुझाव ले सकते है, जो आपको सही सुझाव दे सके। क्योकि हर सपना कुछ कहता है, अब क्या कहता है, यही तो आपको समझना है।

सपने बोलते है सपनो को समझने का वैज्ञानिक आधार भी है और ज्योतिष आधार भी जब भी कोई सपना देखता है तो वो बुरा भी हो सकता है और अच्छा भी सपना ऐसा भी हो सकता है जिसमे आपको बहुत आनद आया हो और दुसरे दिन सपने का उल्टा ही हो गया हो कुछ सपनो का प्रभाव तुरंत सामने आता है और कुछ सपनो का प्रभाव आने में कई दिन का समय भी लग जाता है और सबसे महतवपूर्ण यह भी है कि सपने किस समय में देखे गए है, अलग-अलग समय में देखे गए सपनो का महत्व अलग- अलग होता है।

सपने को यदि वैज्ञानिक आधार से देखे तो यह जानना बहुत जरुरी होता है कि सपने देखने वाले व्यक्ति की अवस्था क्या थी। यदि सपने देखने वाला व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा है, उसकी जिन्दगी में खुशहाली है, कोई समस्या नहीं है तो वहां सपने का प्रभाव अलग होगा और दूसरी तरफ यदि सपना देखने वाला व्यक्ति बीमार है, डरा हुआ है तो उसके सपने देखने का महत्त्व और प्रभाव अलग होंगे, जैसे मान लीजिये सपने देखने वाला ऐसा व्यक्ति है जिसने कोई क्राइम किया हो और जेल गया हो तो उस समय जब वो सपना देख रहा था, तब वो टेंशन में था डरा हुआ था, और उस समय इन्सेकुरिटी महसूस कर रहा था, तो हो सकता है ऐसे व्यक्ति के सपने का महत्व वैज्ञानिक दृष्टी से इतना न रहे।

आज के समय में हर इंसान को किसी न किसी चीज की टेंशन होती ही है लेकिन यदि कोई समस्या है तो उसका सुझाव भी है यदि आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेते है तो आपको हर समस्या का समाधान मिलता है। सपनो के बारें में हमने दोनों तरीको से बात की वेस्टर्न सिस्टम से और इंडियन सिस्टम से भी, दोनों ही वेस्टर्न और इंडियन सिस्टम सपनो का महत्व अलग-अलग बताते है।

आप जब भी कोई सपना देखते है, उसे लिखने की आदत जरुर डाले यदि आप अपने सपनो के बारें में हमसे कोई भी सुझाव मागते है तो हम आपको सुझाव बताते रहेंगे। आप हमारी Email id पर अपने सपने हमें मेल भी कर सकते है। हम आपके लिए हमेशा सुझाव बताते रहेंगे। हमारी Email id है –   Psharma@premastrologer.com

घर में रहे ! सुरक्षित रहे !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *